Advertisement

अहियापुर हत्याकांड: मुख्य आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घरों पर चला बुलडोजर, संपत्ति की कुर्की

Share

– कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन सक्रिय, एसपी और डीएसपी रहे मौजूद

न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में 24 मई को हुई दिल दहला देने वाली हत्या की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। हत्या के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बावजूद कोर्ट से जारी कुर्की वारंट के आलोक में गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने आरोपियों के घरों पर बड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट, बीडीओ, सीओ, एसपी और डीएसपी की मौजूदगी में आरोपियों की संपत्ति जब्त की गई और उनके घरों के मुख्य दरवाजे तक तोड़ दिए गए।

बुलडोजर की कार्रवाई बनी चर्चा का विषय
गुरुवार दोपहर बाद जैसे ही प्रशासन का काफिला अहियापुर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। गांववाले अपने-अपने घरों से निकलकर दूर से कार्रवाई को देखने लगे। सबसे पहले मजिस्ट्रेट सह बीडीओ सिद्धार्थ कुमार और सीओ डॉ. शोभा कुमारी की देखरेख में कागजी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद एसपी शुभम आर्य और डीएसपी धीरज कुमार के पहुंचते ही कार्रवाई तेज कर दी गई।

पहले दिन मनोज यादव के घर की संपत्ति जब्त
प्रशासन ने सबसे पहले हत्या के मुख्य आरोपित और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव के घर की कुर्की जप्ती की। घर से कई कीमती सामान को निकालकर जब्त किया गया, जिन्हें थाने ले जाया जाएगा। इसके अलावा अन्य आरोपियों – पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, कुणाल यादव, और भूतपूर्व सैनिक महेंद्र सिंह (रामपुर) के खिलाफ भी वारंट जारी है। सूत्रों के अनुसार, अगली कार्रवाई इन सभी के घरों पर की जाएगी।

गिरफ्तारी अब भी बाकी, न्याय की आस में पीड़ित परिवार
घटना के छह दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पीड़ित परिवार अब भी न्याय की आस लगाए बैठा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जांच तेज गति से चल रही है और बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मूल्यवान सामानों की सूची बनाई जा रही
जप्त की गई संपत्तियों में कई आवश्यक और मूल्यवान वस्तुएं शामिल हैं, जिनकी सूची तैयार कर थाने में रखा जाएगा। यह कार्रवाई हत्या मामले में आरोपियों पर दबाव बनाने और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के तहत की जा रही है।

मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार ने कहा; कुर्की की यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। आज पहले दिन मनोज यादव के घर की कुर्की की गई है, बाकी आरोपियों पर भी कानूनन कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में यह संदेश दे दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं होगा।

2 comments
369jllink

Just stumbled upon 369jllink. Not bad, not bad at all. They’ve got some cool games I haven’t seen before. Gives you something different, you know? Worth a look see 369jllink

365betcassino

Alright folks, let me tell ya, 365betcassino ain’t messing around. They’ve got the games, they’ve got the vibes, and honestly, I’ve had some pretty sweet wins here. Give it a whirl, you might just surprise yourself! Check ’em out over at 365betcassino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *