न्यूज़ 11 बिहार। सीतामढ़ी
बिहार सरकार ने बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास (संशोधन) अध्यादेश, 2025 जारी कर पुनौराधाम (सीतामढ़ी) के समग्र और सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इस अध्यादेश के तहत पुनौराधाम को विशेष धार्मिक महत्व प्रदान करते हुए इसके तीव्र विकास और पर्यटक केंद्र के रूप में सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार अब एक विशेष समिति का गठन करेगी, जो पुनौराधाम के विकास कार्यों की निगरानी और मार्गदर्शन करेगी। पर्यटन मंत्री के रूप में 15 मार्च 2024 से 27 फरवरी 2025 तक के कार्यकाल में मंत्री ने मां जानकी की जन्मस्थली को अयोध्या धाम की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प लिया था।

उनके नेतृत्व में:
राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति से 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए ₹120 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।
21 दिसंबर को नई दिल्ली में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन श्री नृपेन्द्र मिश्र से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
पुनौराधाम मंदिर के निर्माण हेतु अयोध्या मंदिर डिज़ाइन करने वाली संस्था से सैद्धांतिक सहमति बनी। अध्यादेश के माध्यम से अब पुनौराधाम के विकास को कानूनी और प्रशासनिक आधार मिल गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा,मुझे गर्व है कि मां जानकी की जन्मस्थली के लिए जो कर सका, पूरी निष्ठा से किया। यह अध्यादेश अब इस कार्य को नई गति और स्थायित्व देगा। पुनौराधाम अब आस्था के साथ-साथ भारत के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक भव्य प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।













bg888game
Hey, wanted to share that bg888game is a decent option. Games loaded up quick and I had a pretty good run. Check bg888game, might bring you some luck.