Advertisement

भाजपा नेता बृज भूषण सिंह ने कहा; ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद को दिया करारा जवाब

Share

-डुमरांव में भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद को दिया करारा जवाब

न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर
बिहार बक्सर जिला स्थित डुमराँव प्रखंड के अरियाव पंचायत में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बृज भूषण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ बयान नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही करता है। इस ऑपरेशन के तहत जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 14 आतंकियों को मार गिराया गया, जो इस बात का प्रमाण है कि अब भारत किसी भी साजिश का जवाब सीधे दुश्मन की धरती पर जाकर देता है।
बृज भूषण सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर वैश्विक मंच पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी और भारत के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिणाम है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कुछ लोग युद्धविराम की आलोचना कर रहे हैं। उन्हें मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि 1962 और 1971 में भारत ने क्या झेला था और अब क्या स्थिति है। पहले जहां भारत को दुनिया में सहानुभूति की आवश्यकता होती थी, वहीं आज दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आती है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि भारत की सुरक्षा नीतियां अब केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन पर अमल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी भारत में मिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी और यह भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ही संभव होगा।
बृज भूषण सिंह ने सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा, हमें गर्व है अपने वीर जवानों पर, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज भारत न केवल सीमाओं की रक्षा कर रहा है, बल्कि आतंकी गुटों के गढ़ में घुसकर उन्हें नेस्तनाबूद कर रहा है। इस दौरान उनके निजी सलाहकार सुभाष सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेना की कार्रवाई पर अपनी सराहना व्यक्त की। इस दौरान अखिलेश सिंह,वीरेंद्र सिंह,यशवंत सिंह, बटेश्वर सिंह के यही अन्य भी उपस्थित रहे।

-सुरक्षा नीतियों पर होता है अमल

 भाजपा नेता ने दावा किया कि भारत की सुरक्षा नीतियां अब केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन पर अमल होता है। आने वाले समय में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी भारत में मिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी और यह भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ही संभव होगा। सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमें गर्व है अपने वीर जवानों पर, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज भारत न केवल सीमाओं की रक्षा कर रहा है, बल्कि आतंकी गुटों के गढ़ में घुसकर उन्हें नेस्तनाबूद कर रहा है। इस दौरान उनके निजी सलाहकार सुभाष सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेना की कार्रवाई पर अपनी सराहना व्यक्त की। इस दौरान अखिलेश सिंह,वीरेंद्र सिंह,यशवंत सिंह, बटेश्वर सिंह के साथ ही अन्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *