न्यूज़ 11 बिहार। बक्सर
बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ा राजनीतिक उत्साह देखने को मिला है। यहां के चर्चित भाजपा नेता विंध्याचल पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। यह कार्यक्रम शाहबाद क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी यहां से सीधे जनता को संबोधित करेंगे।

बक्सर जिले से कुल 500 भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होने के लिए जुटे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल हैं। यह पूरा दल सात बसों और तीस स्कॉर्पियो गाड़ियों के काफिले में सुबह ही उत्साह के साथ बिक्रमगंज के लिए रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय से की गई, जहां कार्यकर्ताओं में गजब का जोश और ऊर्जा देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं को रवाना करते समय विंध्याचल पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यह शाहबाद क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, और आज का यह संबोधन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और सबको गर्व है कि वे इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहे हैं।
इस आयोजन के माध्यम से भाजपा ने शाहबाद और आसपास के क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक पकड़ और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। विंध्याचल पाठक जैसे जमीनी नेता की सक्रियता ने क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित और ऊर्जावान बनाए रखा है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय विकास, राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इसे लेकर लोगों में भी भारी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम आगामी चुनावी समीकरणों पर भी प्रभाव डालेगा।
बिक्रमगंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।













pk365login
Alright, trying to get my pk365login sorted. Hope the login process is easy. I hate sites that make it overly complicated. pk365login