Advertisement

अभिनंदन: डुमरांव नगर भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह

डुमरांव नगर भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह
Share

-पार्टी कार्यकर्ता ही है संगठन की रीढ़ – ओमप्रकाश भुवन


बक्सर (डुमरांव)
देश एवं संस्कृति विरोधी ताकतें देश और समाज को व्यापक स्तर पर तोड़ने का खेल खेल रही हैं। इन शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ता इन नकारात्मक शक्तियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कटिबद्ध हैं। उक्त बातें नव निर्वाचित बक्सर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने मंगलवार को डुमरांव नगर भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने लगभग एक हजार वर्ष तक राज के बाद भी इस देश को 1931 तक साढ़े चार हजार जातियों में हीं तोड़ पाए लेकिन आजादी के बाद कांग्रेसियों एवं वामपंथी देश विरोधी नेटवर्क ने साढ़े 4 लाख जातियों में बांट दिया, जो 2011 के सर्वे से प्रमाणित होता है।समारोह की अध्यक्षता डुमरांव नगर के अध्यक्ष विजय कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत वंदे मातरम गीत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्प दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक अंग वस्त्र एवं माला से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा नेता विंध्याचल पाठक ने भी मॉ डुमरेजनी के धरती पर भुवन का अभिनंदन किया विंध्याचल पाठक ने कहा कि इस बार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भूवन ने कहा की यह जिम्मेदारी केवल उनके लिए नहीं बल्कि सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है।

इसलिए उनका सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि वह गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दोनों बक्सर में भाजपा के सांसद एवं विधायक होंगे तथा प्रदेश में सरकार भाजपा की होगी। इस दौरान डुमरांव भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ ,नगर के चेयरमैन प्निरतिनिधि सह युवा समाजसेवी सुमित कुमार गुप्ता,निहार रंजन वर्मा,जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, ओम ज्योति भगत, रेखा देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, राजीव भगत,मनोज सिंह सतीश राय,मुखिया कुशवाहा, दीपक यादव सहित दर्जनों उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें- दिसंबर माह से MNREGA मजदूरों की फांसी दिहाड़ी, एक सप्ताह में भुगतान का दावा हवा-हवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *