Advertisement

बक्सर में गरजे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विपक्ष पर बोला तीखा हमला, खड़गे को बताया ‘युवराज का बंधुआ मजदूर

बक्सर में गरजे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विपक्ष पर बोला तीखा हमला
Share

न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव तक को आड़े हाथों लिया और उन पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

खड़गे पर सीधा निशाना युवराज के बंधुआ मजदूर

विजय सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को “युवराज का बंधुआ मजदूर” करार देते हुए कहा कि, “खड़गे जी कितनी भी मेहनत कर लें, जनता को पता है कि असली कमान किसके हाथ में है। उन पर कोई भरोसा नहीं करेगा।”उन्होंने सीताराम केसरी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति पर सवाल उठाए। “कैसे एक बुजुर्ग, अनुभवी नेता को कुर्सी से खींचकर बाहर किया गया था, ये लोकतंत्र की शर्मनाक घटना थी। खड़गे उसी भय से आज भी सजग रहते हैं।”

 ‘बिहार की धरती गुलामी स्वीकार नहीं करेगी

सिन्हा ने कांग्रेस पर इतिहास को दोहराने का आरोप लगाते हुए कहा कि, “लोकतंत्र की इस पावन धरती पर, जहां जेपी आंदोलन की चिंगारी भड़की थी, वहां बंधुआ मजदूरी और गुलामी की दास्तान लाने वालों को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

तेजस्वी यादव को बताया डिजिटल बॉय

राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी विजय सिन्हा ने करारा कटाक्ष किया। उन्होंने तेजस्वी को डिजिटल बॉय बताते हुए कहा कि, “वो केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, ग्राउंड पर कहीं नजर नहीं आते। मैं जब नेता प्रतिपक्ष था, तो जनता के आंसू पोंछने सीधे उनके बीच जाता था। लेकिन तेजस्वी जी केवल ट्वीट कर संवेदना जता देते हैं।”

अपराधियों को टिकट न देने की दी चुनौती

विजय सिन्हा ने विपक्ष खासकर राजद को नीतिगत चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव यह ऐलान करें कि, “2025 के विधानसभा चुनाव में एक भी अपराधी, भ्रष्टाचारी या सजायाफ्ता व्यक्ति को पार्टी टिकट नहीं देगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि, “जब-जब राजद सत्ता के पास पहुंचती है, बिहार की राजनीति को अपराध से जोड़ने की कोशिश होती है। इससे लोकतंत्र कलंकित होता है।”

राजनीतिक संदेश स्पष्ट – 2025 की तैयारी शुरू

विजय सिन्हा के बक्सर दौरे और उनके तीखे राजनीतिक बयानों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा राज्य में एक बार फिर विपक्ष के मुद्दों और छवि को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा की नजर अब ऐसे वोटरों पर है जो बदलाव, पारदर्शिता और अपराधमुक्त शासन चाहते हैं।

यह भी पढ़ेंपहलगाम आतंकी हमला: पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *