Advertisement

धनसोई बाजार को जाम से मिलेगा निजात 98 करोड़ की लागत से बनेगा 4.5KM लंबा बायपास

धनसोई बाजार को जाम से मिलेगा निजात
Share

बक्सर में यातायात को सुगम बनाने के लिए धनसोई बाईपास का निर्माण किया जाएगा। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट 98.24 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने आज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि यह बाईपास 4.5 किलोमीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा।

इसमें 7 मीटर चौड़ा कैरिजवे बनेगा। दोनों ओर 2.5-2.5 मीटर के शोल्डर होंगे। मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी 2025 को बक्सर की प्रगति यात्रा के दौरान इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। मंत्रिपरिषद ने 25 फरवरी को इसे मंजूरी दी।

लोगों का जाम से मिलेगी निजात

जिलाधिकारी ने बताया कि धनसोई बाजार में सड़क संकरी है। यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। बाईपास बनने से बक्सर से धनसोई, सिसौंदा और रोहतास जिले की यात्रा आसान होगी। इससे समय की बचत होगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

धनसोई बाजार से 1KM पहले बनेगा

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बाईपास धनसोई बाजार से 1 किलोमीटर पहले शुरू होगा। यह सिसौंदा से 100 मीटर आगे तक जाएगा। वर्तमान में धनसोई बाजार के पास सड़क की चौड़ाई मात्र 4 से 5.5 मीटर है।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह बाईपास बक्सर और रोहतास जिले के बीच आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इससे व्यापार और विकास के नए अवसर खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: राजपुर विधायक के वादाखिलाफी को लेकर नौ मार्च को मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *