Advertisement

­­­­­­­­बर्थडे पार्टी में DJ बजाने को लेकर दो गुट में विवाद, आधा दर्जन जख्मी पहुंचे DM & SP

­­­­­­­­बर्थडे पार्टी में DJ बजाने को लेकर दो गुट में विवाद, आधा दर्जन जख्मी पहुंचे DM & SP
Share
­­­­बर्थडे पार्टी में DJ बजाने को लेकर दो गुट में विवाद मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र का है, आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, डीएम एसपी ने किया फ्लैग मार्च

News11Bihar (Buxar ): ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में  मामूली बात पर दो गुट के बीच तनाव की स्थिति उत्पन हो गई। घटना ब्रह्मपुर के वार्ड 7 की है। रविवार की देर शाम बर्थडे पार्टी में  डीजे बजाने के दौरान शुरू हुआ यह विवाद सोमवार को मारपीट में तब्दील हो गया।

इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हैं, इनमें कई की हालत गंभीर है। जिन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थित बना रहा।हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी शुभ आर्या एवं डीएम अंशुल अग्रवाल के साथ डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे। वहीं कई अन्य थानों की पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध जनों से शांति व्यवस्था काम करने की अपील कर रही है, वहीं मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालाकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर के वार्ड सात स्थित एक घर में रविवार की देर शाम जन्मदिन समारोह चल रहा था। जिसमें बाजा बजाया जा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग उसके घर जाकर बाजा बंद करने की बात कहे और बताएं कि उनके तराबीह का समय चल रहा है, लेकिन एक पक्ष बजा बंद करने को तैयार नहीं हुए।

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गया। हालांकि लोगों के बीच बचाव करने पर रात में तो यह भी बात थम गया, लेकिन सुबह में फिर एक पक्ष के लोग हिंसक रुख अख्तियार करते हुए धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिए। हालांकि स्थित नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें: Benefits of Dates: खाली पेट खजूर खाएं, गंभीर से गंभीर बीमारियां से छुटकारा पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *