-17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए है कर्मी
न्यूज़ 11 बिहार (बक्सर) बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर डुमरांव प्रखंड में विगत चार मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।
कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ, ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दूर काम करने को मजबूर है।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जनता का कार्य प्रभावित हो रहा है। भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार और अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई है। हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और पंचायत के विभिन्न कार्य रुकने से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: डुमरांव विधायक ने भू –हदबंदी की विधानसभा में उठाई आवाज
ऐसा नहीं की सभी कर्मचारी हड़ताल पर है। डुमरांव अंचल में एक दो कर्मचारी अपना उपस्थित भी दर्ज करा रहे है। लेकिन जब काम की बारी आती है तो उनके द्वारा हड़ताल का बहाना बनाकर फरियादियो को टरका दिया जा रहा है। राजस्व कर्मचारि का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस हड़ताल से न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और सरकार को इन पर शीघ्र विचार करना चाहिए। वही 15 मार्च तक ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार को लेकर शिविर लगाना था।
जारी आदेश में आलोक में स्थानीय लोग अपना दास्तावेज लेकर पहुंच रहे है। लेकिन कार्य नहीं होने से हतास होकर घर भी लौट रहे है। शुक्रवार को डुमरांव नगर का एक छात्र मेधावी छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के लिए अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया था। जिसमें कर्मचारियों का रिपोर्ट लगाना अनिवार्य है। हड़ताल के कारण जाती प्रमाण पत्र में रिपोर्ट तक नहीं लगा है। जिसके कारण छात्र का फार्म नहीं भरा सकेगा।
Leave a Reply