न्यूज़ 11 बिहार (बक्सर) : भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारकों ने उपस्थित होकर होली की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे।
वही कार्यक्रम में भाजपा नेता विंध्याचल पाठक व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पाठक ने कहा कि होली महापर्व परस्पर प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इस महापर्व के दौरान उत्साह से लवरेज किसानों के साथ ही साथ हिंदू समाज नए संवत का स्वागत करता है। होली समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है।
यह भी पढ़ें: बक्सर पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
होली का महापर्व सभी नर नारियों के लिए उमंग और उत्साह का माहौल लेकर आता है। हम सभी लोगों को इस पर्व से सीख लेने की आवश्यकता है। आज समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। इस तरह के त्योहार ही समाज को जोड़ने का काम करते हैं। हम सभी लोगों को इसके लिए हर समय तत्पर होना होगा।
Leave a Reply