-चुनाव व मतगणना के दौरान मुस्तैद रही पुलिस
बक्सर (इटाढ़ी): कड़ी सुरक्षा व्यस्व्था के बीच इटाढ़ी व राजपुर प्रखंड के सिकठी PAX का चुनाव व मतगणना संपन्न हुआ। इस चुनाव में इटाढ़ी के निवर्तमान PAX अध्यक्ष संजय सिंह एक बार फिर से विजयी बने है। उन्हें इस चुनाव में 633 मत मिले है। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी अभय कुमार सिन्हा को 603 मत प्राप्त हुए, इस तरह संजय यादव 30 मत से विजयी घोषित किये गए। प्रखंड के सिकठी PAX समिति के लिए निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी निर्देश के बाद काफी गहमागहमी के बीच पैक्स का चुनाव देर शाम 4.30 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। निर्वाचन विभाग के तरफ से मतदान के लिए सरकारी स्कूल में कुल चार बूथ बनाए गए थे। जिन मतदान केंद्रों पर मतदाता प्रत्याशियों के नाम के आगे मुहर लगाकर मतदान किया. सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात थे। जहां पड़ताल के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी।
PAX समिति के गठन के लिए अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पदों पर मतदान कराया गया। जिसमें सबसे अधिक गहमागहमी अध्यक्ष पद के लिए बना रहा। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी समय पर मौजूद हो गए। मौसम के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही मतदाताओं की भी भीड़ बढ़ने लगी। सुबह 12.30 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान कराया गया। शाम 4.30 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह व बीपीआरओ ममता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम लगातार भ्रमण करती रही। बूथ तक पहुंचने से पूर्व मतदाताओं की गहन जांच पड़ताल की गयी।
यह भी पढ़ें: Fox Nut: मखाना खाने से होते हैं अद्भुत फायदे
Leave a Reply