-फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, जुटे नगर व प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता
न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर
डुमरांव नगर के नया भोजपुर हाईवे पर सोमवार को जदयू नगर व प्रखंड इकाई के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दोनों नेताओं के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय एवं नगर अध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य गोपाल प्रसाद गुप्ता ने की। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय नेता हाईवे पर एकत्र हुए और गर्मजोशी से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। सभी ने मिलकर नेताओं का स्वागत किया और डुमरांव की जनता की ओर से सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीकों से नारे लगाते हुए अपने नेताओं का मनोबल बढ़ाया और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। जदयू और भाजपा नेताओं के साथ हुए इस संयुक्त कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह दोनों दलों की एकजुटता का प्रतीक भी बनकर सामने आया है।
इस भव्य स्वागत आयोजन के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्रदर्शन किया, वहीं आने वाले चुनावी माहौल में संगठन की मजबूती और सक्रियता का भी संकेत दिया है। इस मौके पर कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें अजय चंद लोदी, सीता सिंह सिदेश्वर चौधरी,प्रति पटेल,विशोका चंद, कृष्णा सिंह, नंद जी राम, हरेन्द्र सिंह, विमलेश सिंह, कमलेश गुप्ता, सत्यानंद सिंह और ध्रुव गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।














123winvin
Yo, I’ve been messin’ around on 123winvin. It’s alright. Nothing to write home about, but not bad either. Perfect for killin’ some time. Give it a try if you’re looking for something new.