Advertisement

ब्रह्मपुर में एनडीए की विशाल जनसभा, चिराग पासवान और पवन सिंह ने हुलास पांडेय के पक्ष में भरी हुंकार

Share

-पवन सिंह ने जोश भरे अंदाज में भरी हुंकार कहा; मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट है, अब बदलाव का वक्त आ गया है

न्यूज 11 बिहार | बक्सर

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के नियाजिपुर गांव स्थित खेल मैदान में मंगलवार को लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी हुलास पांडेय के समर्थन में एनडीए की एक विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा मैदान से लेकर सड़क तक समर्थकों की भीड़ खचाखच भरी रही। मंच पर पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और लोजपा (रा) के सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक साथ सभा को संबोधित कर माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। सभा की शुरुआत पवन सिंह के जोशीले अंदाज से हुई। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों और नारों के माध्यम से जनता में ऊर्जा भरते हुए एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय के पक्ष में मतदान की अपील की। पवन सिंह ने कहा कि “मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट है, अब ब्रह्मपुर में बदलाव का समय आ गया है।” उन्होंने जनता से सुशासन और विकास की सरकार चुनने की अपील की। उनके गीतों और जोश भरे संबोधन पर मैदान में मौजूद हजारों समर्थक तालियों और नारों से गूंज उठे। इसके बाद मंच पर पहुंचे चिराग पासवान ने करीब 45 मिनट तक जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के अगले पाँच वर्षों के भविष्य को तय करेगा। एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव, जितन राम मांझी के समर्पण और उपेंद्र कुशवाहा के साथ का प्रतीक है। चिराग ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले चरण में 10 हजार रुपये दिए गए हैं, जबकि अगले चरण में 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। महागठबंधन पर प्रहार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार और अपराध के प्रतीक हैं। इनकी नीतियों के कारण बिहार के युवाओं को पलायन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फर्स्ट बिहारी, फर्स्ट बिहार के विजन पर काम कर रही है, ताकि हर जिले में शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ें। उन्होंने महागठबंधन के एम-वाई समीकरण पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए का एम-वाई समीकरण महिला सशक्तिकरण और युवा सशक्तिकरण है। अंत में प्रत्याशी हुलास पांडेय ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 6 नवंबर को जनता ईवीएम के तीसरे बटन को दबाकर एनडीए की जीत करे। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की और संचालन परशुराम तत्वा ने किया। मंच पर लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू नेता विनोद राय, विन्ध्याचल कुशवाहा, अशोक सिंह, विजय मिश्र, नीरज पाठक सहित कई एनडीए नेता मौजूद रहे। यह जनसभा ब्रह्मपुर में एनडीए के प्रति बढ़ते उत्साह और समर्थन का प्रतीक साबित हुई।

फेसबुक पेज लिंक …..

https://www.facebook.com/share/v/1Ey57yFY1u

4 comments
uScNAmCXGXPWNqqD

NPpHLPMguCNZfyOslFBsgj

TsReSOiMVjIVzCxXMUe

YMCJtHwgdZEQgqWrJICvVZW

ze77game

Yo, I hit up ze77game the other day and it’s a solid choice. Games are on point and the vibe is good. If you’re looking to try something new, def check out ze77game.

99ok5

Hey folks, just checked out 99ok5 and it’s got a decent selection of games. Nothing groundbreaking, but good if you’re looking for something new to try. Check it out at 99ok5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *