Advertisement

खेल जगत: न्यूजीलैंड ने PAK को 60 रनों से धोया, Champions Trophy का आगाज

न्यूजीलैंड ने PAK को 60 रनों से धोया, Champions Trophy का आगाज
Share

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को कराची में Champions Trophy के पहले मुकाबले में 60 रनों से हरा दिया है। ICC Champions Trophy 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। कराची के नेशनल स्टेडियम में मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सभी विकेट खोकर 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी। 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं।

सऊद शकील 6 और कप्तान मोहम्मद रिजवान तीन रन बना सके। फखर जमां ने 41 गेंद में 24 रन बनाए। सलमान आगा ने 42 और ताहिर एक रन बनाकर आउट हुए। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 90 गेंद में 64 रन की दमदार पारी खेली। शाहीन अफरीदी ने 13 गेंद में 14, खुशदिल शाह ने 49 गेंद में 69 रन और हारिस राउफ 19 रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी ने नसीम शाह को आउट करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन जुटाए। विल यंग (113 गेंदो में 107) और टॉम लैथम (103 गेंदों में नाबाद 105) ने शतकीय पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में 61 रन जोड़े। वहीं, डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने 10-10 रनों का योगदान दिया। केन विलियमसन के बल्ले स महज एक रन निकला। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह, हारिस राउफ ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अबरार अहमद ने एक शिकार किया।

PAK 260/10 (47.2 ओवर)

NZ 320/5 (50 ओवर)

यह भी पढ़ें: दिल्ली की CM चुने जाने पर रेखा गुप्ता को BJP के नेता व समाजसेवी ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *