न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियारपुर गांव में हुए बहुचर्चित ट्रिपल हत्याकांड मामले में न्यायालय ने बड़ा कदम उठाया है। मामले में फरार चल रहे पांचों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। इसके तहत राजपुर पुलिस ने डुगडुगी बजाते हुए आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चिपका दिया है।
इस मामले में आरोपी संतोष यादव, मनोज यादव, बटेश्वर यादव, अभिषेक यादव, महेंद्र यादव और कुणाल यादव शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए इश्तिहार जारी कर दिया। राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहियारपुर गांव पहुंचकर डुगडुगी बजाते हुए सभी आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया, जिसमें उन्हें न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए चेताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी अदालत के सामने पेश नहीं होते हैं तो अगली कार्रवाई के रूप में उनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी। गौरतलब है कि अहियारपुर में हुई तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। अब पुलिस और प्रशासन इस दिशा में तेज़ी से कार्रवाई कर रहे हैं ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।
अहियारपुर ट्रिपल हत्याकांड के पांच आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर चस्पाया गया इश्तिहार














11betcon
11betcon, haven’t heard of them before. What are they all about? Time to do some research. Anybody used 11betcon before? Give me the scoop!