Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कुरान सराय मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Share

-जय हिंद की सेना के सम्मान में गूंजे देशभक्ति के नारे, कोरानसराय बाजार में दिखा जोश
NEWS 11 BIHAR | BUXAR
शुक्रवार को बीजेपी कोरानसराय मंडल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मंगलम उत्सव हॉल से प्रारंभ होकर पूरे कोरान सराय बाजार का भ्रमण करते हुए प्रमुख चौक पर एक जनसभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष दुबे ने किया। मंडल अध्यक्ष पांडे ने कहा, अब भारत पहले जैसा नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र बना है और हमारी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे सबक सिखाने वाली ‘जय हिंद की सेना’ को हम सलाम करते हैं।


सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता संतोष दुबे ने कहा कि भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना का पराक्रम हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर पाकिस्तान ने दोबारा नापाक हरकत की, तो इस बार उसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। जिस प्रकार भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया, वह अभूतपूर्व है।
इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एनडीए समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रमुख उपस्थित नेताओं में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, धनंजय राय, दया शंकर तिवारी, अमित पांडेय, सौरभ तिवारी, राम नारायण शर्मा, चंदन ओझा, मंडल महामंत्री गणेश वर्मा व सुमित शर्मा, भोला तिवारी, गोलू वर्मा, अगस्त उपाध्याय, दीपू वर्मा, अनुज राज, नंदलाल पासवान, दिनेश सिंह, लाल सिंह, ब्रह्मेश्वर तिवारी, लालू शाह, मंटू पाठक, चंदन गुप्ता, अजय चंद लोदी, संजय सिंह, सरोज गोंड सहित कई दर्जन एनडीए व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
इस आयोजन ने कोरानसराय क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया और जय हिंद की सेना के अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान देने का संदेश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *