मनरेगा जिले में 147652 एक्टिव कार्डधारी, 107207 को मिला काम, जिले में सबसे अधिक चक्की व सिमरी प्रखंड की महिलाओं की रही भागीदारी
News11 Bihar (Buxar) : मनरेगा योजना में पुरुष के आधा महिलाओं को काम देने की योजना बनाई गई है। बक्सर जिला में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 52 फीसदी तक इनकी सहभागिता पहुंच गयी है। जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दशांता है।
मनरेगा योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है। मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो अब 52 फीसदी तक पहुंच गई है या आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं, अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए काम कर रही हैं। हालांकि महिलाओं का काम करने का आकंड़ा कुछ पंचायत में ही देखने को मिलता है। जबकि अधिकांश पंचायत में यह आंकड़ा कागजों पर ही दौड़ रहा है।
-काम मिलने की दर में हुई है वृद्धि
जिले में जॉब कार्डधारियों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। जिले में कुल एक्टिव जॉब कार्डचारियों की संख्या 147652 है, जिनमें से 107319 कार्डचारियों ने काम की मांग की है। इसमें से 107207 जॉब कार्डधारियों को काम मिला भी है। जोकि एक अच्छा आंकड़ा है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारियों को काम मिलने की दर में वृद्धि हुई है।
-गरीबों को रोजगार देने में मनरेगा की बड़ी उपलब्धि
2024-25 में मनरेगा के तहत कुल 4803717 मानव दिवस सूजन की उपलब्धि एक महत्वपूर्ण और अच्छी खबर है। इस उपलब्धि से यह पता बलता है कि मनरेगा के वहत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयास सकल हो रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करेगी, बल्कि यह गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद करेंगी।
वही इन दोनों पीएम आवास योजना का भी निर्माण हो रहा है। जिसमें मनरेगा योजना के तहत मजदूरों का भुगतान किया जा रहा है। इसमें भी महिला मजदूरों की भागीदारी पुरुष की अपेक्षा काफी अधिक बताई जा रही है।
-प्रखंडवार कितना प्रतिशत महिलाओं को मिला काम
प्रखण्ड प्रतिशत
ब्रह्मपुर 50.79
बक्सर 47.75
चक्की 60.34
चौसा 56.94
चौगाई 47.63
डुमरांव 48.20
इटाढ़ी 52.67
केसठ 53.56
नावानगर। 54.34
राजपुर 48.67
सिमरी 59.67
यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं?
Leave a Reply