Advertisement

दियरांचल के लोगों को मिलेगी सौगात, बक्सर कोईलवर तटबंध पर होगा सड़क का निर्माण

The people of Diyranchal will get a gift, a road will be constructed on the Buxar Koilwar embankment
Share

सड़क निर्माण हो जाने से बक्सर एवं भोजपुर जिला के साथ यूपी के लोगो को भी मिलेगा राहत
-व्यापार के साथ जाम के झाम से भी मिलेगा निजाद
-60 किलोमीटर है लंबा पथ बाढ़ के दौरान होगा सहायक


Buxar: CM के प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियाँ जोड़ो पर है। इस यात्रा के दौरान सीएम के द्वारा कई योजनाओं एवं सड़क मार्ग का सौगात दियरांचल के लोगो को देने वाले है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ यात्रा के दौरान सीएम नितीश कुमार बक्सर एवं भोजपुर जिला को जोड़ने वाली बक्सर कोईलवर तट बंध पर सडक निर्माण की सौगात दोनों जिला के लोगो को देने वाले है। जिसकी प्रशासनिक महकमा में काफी चर्चा भी है। बताते चले की तट बंध पर सडक का निर्माण हो जाने से दियरांचल के लोगो के साथ यूपी के लोगो को भी सफर में काफी सहूलियत मिलेगा। बक्सर से आरा तक इस तट बंध की दुरी 55 से 60 किलोमीटर तक बताया जा रहा है। हालांकि बक्सर जिला के कुछ भाग जैसे की उमरपुर एवं नियाजिपुर गंगौली होते हुए जवही दियर के रास्ते नैनीजोर तक बाँध के उपर सड़क का निर्माण किया गया है। कुछ भाग पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगो को बक्सर के लोगो को आरा या पटना जाने के लिए एनएच 922 या रेल मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। यही स्थित आरा एवं पटना के लोगो के साथ भी है।


बक्सर-कोईलवर बाँध पर सड़क निर्माण होने से सफर में मिलेगा राहत
बक्सर के पटना या आरा जाने के लिए लोगो के द्वारा एनएच या रेल का सहारा लेना पड़ता है। सडक मार्ग से जाने में जाम की समस्या खासकर बालूखनन के दौरान काफी परेशान करती है। जिसको लेकर राहगीर को घंटो जाम से झुझना पड़ता है। लेकिन बक्सर कोइलवर तट बंध पर सडक का पूरा निर्माण हो जाने से सफर की दुरी काफी कम हो जाएगी। वाहन चालको को जाम की समस्या से भी निजाद मिल जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण इस मार्ग के निर्माण होने से बिहार एवं यूपी दोनों राज्य के बिजनेसमैन को काफी लाभ होने वाले है। आरा के बिहिया में कई प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है। मार्ग एवं सहूलियत के कारण अधिकाँश व्यापार आरा से सटे जिलो में होते रहा है। लेकिन बाँध पर सडक का निर्माण हो जाने से दोनों जिला का प्रोडक्ट आसानी से बिकेगा। जिससे सरकार को भी अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति होगी। वहीं किसानों को अपना दूध एवं फसल की विक्री में भी सहूलियत मिलेगा। व्यापरियों का दियरांचल में जमावड़ा भी लगेगा। वहीं बलिया के लोग जनेश्वर मिश्र सेतु के सहारे बाँध होते हुए घंटो में सड़क मार्ग से पटना आरा जा सकते है। सबसे ख़ास फायदा बाढ़ के दिनों में इस क्षेत्र के लोग को मिलेगा। सड़क का निर्माण कार्य होने से बाँध की मजबूती भी बढ़ जाएगी। कटाव का डर भी कम रहेगा। स्थानीय लोग सुरक्षित भी रहेगे। बाढ़ के दिनों में आवागमन भी सुचारू ढंग से चलता रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें- प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियो पर रहेगा CM का विशेष नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *