Advertisement

कार्यक्रम: आज डुमरांव में बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन, सजेगी शूरो की महफिल

आज डुमरांव में बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन
Share

– डुमरांव में बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन उस्ताद के जीवन पर प्रस्तुत किया जाएगा संक्षिप्त नाटक, बॉलीवुड के सिंगर भी लेंगे भाग

News 11 Bihar (Buxar): बक्सर जिला के डुमरांव राज हाई स्कूल के मैदान में बिस्मिल्लाह खां महोत्सव मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा बक्सर के विख्यात शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारी पूरा कर लिया गया है।

गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार ने स्थल एवं तैयारी का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार हाई स्कूल मैदान में शाम 4 बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसका आयोजन कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रुप से किया है।

कार्यक्रम में प्रयास रंग मंच पटना के द्वारा उस्ताद के जीवनी का सूक्ष्म नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। कव्वाली सूफियाना ग्रुप भागलपुर के द्वारा कव्वाली प्रस्तुत होगा श्याम शैलजा झा के द्वारा गजल चंद्रशेखर द्वारा संतूर वादन एवं बिस्मिल्लाह खान के परिवार के द्वारा शहनाई एवं अन्य कला को प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान बॉलीवुड के संगीत को राकेश राज सानू के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे भी मौजूद थे।

बता दे कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म बक्सर जिले के डुमरांव में 21 मार्च 1916 को हुआ था। उनके बचपन का नाम कमरुदि्दन था। वे आगे चलकर देश के मशहूर शहनाईवादक के रुप में विख्यात हुए। लोग उन्हें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम से जानने लगे।

साल 2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने समय में भारत रत्‍न, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, इत्यादि कई सम्मान अपने नाम किए हैं। 21 अगस्त 2006 को वाराणसी में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *