Advertisement

बक्सर में राजद किसान प्रकोष्ठ का धरना, सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

Share

बक्सर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के किसान प्रकोष्ठ की ओर से केंद्र और बिहार सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बक्सर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के अंबेडकर चौक पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, राजद नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने की।धरने के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को न तो उनकी फसलों का उचित दाम मिल रहा है और न ही सरकारी योजनाओं का सही लाभ।

सांसद ने साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना कहा ; बिहार के किसान लगातार उपेक्षा और शोषण के हो रहे शिकार

धरना को संबोधित करते हुए बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के कारण बिहार के किसान लगातार उपेक्षा और शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए मोंथा चक्रवात से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे करीब 30 से 40 प्रतिशत तक उपज प्रभावित हुई है।सांसद ने कहा कि जो फसल बची है, वह खेतों और खलिहानों में पड़ी है, क्योंकि बाजार में किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर भी धान का कोई खरीदार नहीं है, जबकि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है।

-धान खरीद के नाम पर किसानों से हो रहा अवैध वसूली

सुधाकर सिंह ने सरकारी धान खरीद व्यवस्था को भी भ्रष्टाचार से ग्रस्त बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां किसानों से धान खरीदने के नाम पर प्रति क्विंटल 300 से 400 रुपये तक की अवैध वसूली कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी अन्याय के खिलाफ राजद किसान प्रकोष्ठ पूरे बिहार में आंदोलन कर रहा है। वहीं राजद नेता ब्रिज बिहारी सिंह ने किसानों से एकजुट होकर मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, लेकिन आज उन्हें ही सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार पर खाद और यूरिया की कीमतें बढ़ाने और वजन घटाने का आरोप लगाते हुए किसान हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *