-बक्सर: चौगाई गांव में स्टेलाइट सर्वे के बाद ऑयल इंडिया द्वारा किया जा रहा जांच परक्रिया
न्यूज़ 11 बिहार: बिहार के बक्सर जिले में कच्चे तेल के स्रोत की संभावना के चलते ऑयल इंडिया कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। कंपनी के अधिकारी जिले चौगाई गांव में कई दिन से मौजूद हैं। यहां क्षेत्र में कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। बोरिंग के जरिए गहराई से पानी निकालकर तेल की खोज की जा रही है।
कंपनी के अधिकारी कई दिनों से बक्सर के चौगाई में अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे करने के उद्देश्य से डेरा डाले हुए हैं। अधिकारी विभिन्न स्थानों पर वैज्ञानिक तरीकों के जरिए बोरिंग की मदद से कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। इसके लिए गहराई से पानी निकालकर नमूना लिया जा रहा है। अधिकारियों ने जगह-जगह बोरिंग कराई है।
बताया जा रहा है कि बक्सर के इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर निकाले गए पानी में कच्चे तेल के अंश मिले हैं। जिसके चलते तेजी से कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों को जिन स्थानों पर तेल के संकेत मिले हैं।
वहां की मिट्टी के भी नमूने लिए हैं। अधिकारी जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम के साथ सर्वे कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी बोरिंग करने के बाद मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट भी कर रहे हैं। इस गतिविधि से तेल भंडार होने के बारे में पता चल चलता है।
वहां मौजूद कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कच्चे तेल की तलाश में परीक्षण कार्य जारी है। कुछ स्थानों पर वैज्ञानिक विधि के जरिए तेल होने के संकेत मिले हैं।
मौके मौजूद कम्पसेशन इंचार्ज ओम प्रकाश पंवार ने बताया की बक्सर जिले 30 से 40 पॉइंट एसे है जहां क्रूड आयल होने की जांच की जाएगी। बताया गया की ऑयल इंडिया का सेटेलाइट सर्वे है। जहां सेटेलाइट दिखाता है। वहां ड्रिलिंग कर उसके तरंग को रिकॉर्ड करते है।
जिसके तहत क्रूड आयल और गैस की टेस्टिंग किया जायेगा। यहां से सैंपल लैब में भेजा जाएगा। जिसका रिपोर्ट आने में एक साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा की जिसके खेत में आगे क्रूड आयल मिलता है।तो उसको जमीन लीज पर कुछ सालो के लिया जाएगा। साथ उनके घर के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रवधान है।
यह भी पढ़ें: Fox Nut: मखाना खाने से होते हैं अद्भुत फायदे
Leave a Reply