Advertisement

मातम में बदली तिलक कार्यक्रम की खुशियां

मातम में बदली तिलक कार्यक्रम की खुशियां
Share

-स्कार्पियो ने स्कार्पियो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर,8 साल के मासूम की मौत। दुर्घटना में सात लोग घायल, बडका राजपुर से तिलक चढाने के लिए शेरपुर जा रहे थे घराती, गाँव के समीप सोनरा के वर के पास हुआ दुर्घटना,चालक फरार वाहन जप्त

बक्सर(सिमरी)। तिलकराय हाता थाना क्षेत्र में खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गई। जब तिलक समारोह में शामील होने के लिए बडका राजपुर के लोग शेरपुर जा रहे थे। जाने के दौरान ही गाँव से दो किलोमीटर दूर घरातियो की वाहन ज्यो ही सोनरा के बर के समीप पहुंचा। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक 8 वर्षीय मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि सवार सात लोग बुरी तरह से जख्मी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम है। प्राप्त सूचना के अनुसार बड़काराजपुर निवासी सतीश यादव की लड़की का तिलक शेरपुर जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव के लोग स्थल पर पहुंचे। उसके बाद जख्मियो को बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजे। मृतक किशोर की पहचान जीवन के डेरा गाँव निवासी 8 वर्षीय अंश कुमार के रूप में हुआ है।

वही जख्मी लोगो में सुजीत यादव पिता अर्जुन यादव,विशाल यादव पिता राधेश्याम यादव, संजय यादव पिता ह्दयानंद यादव,जितेंद्र यादव पिता भजन यादव, अर्जुन यादव पिता ह्दयानंद यादव,रौशन यादव प्रकाश यादव शामिल है। जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के सम्बन्ध में हाता प्रभारी लाल बाबू सिंह ने बताया की स्कार्पियो को जप्त कर लिया गया है। वाहन के नंबर के सहारे चालक की भी पहचान कर लिया जाएगा।


एक झटके में मंगलिक कार्यक्रम मातम में बदला
इस दुर्घटना में एक झटके में ही मंगलिक कार्यक्रम मातम में बदल गया है। जिस वाहन का दुर्घटना हुआ है। उसी वाहन में लडकी के पिता सतीश कुमार यादव भी मौजूद थे। जिन्हें काफी चोट भी आया है। सदर अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। वही अंश कुमार सतीश के साले का लडका था। जो अपनी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ निकला था। वही घटना के बाद पुरे परिवार में मातल का माहौल बन गया है। पूरा राजपुरा डेरा में सनाटा छा गया है। अंश की माँ का रोरो कर बुरा हाल हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें- बाइक सवार युवक को Scorpio ने मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *