-वर्षों पुरानी समस्या की ओर समाधान की पहल,मिलेगा निजाद
न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर
डुमरांव शहर में वर्षों से हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की समस्या आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती बनी रही है। लेकिन अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए नगर परिषद ने गंभीर प्रयास शुरू किए हैं। नगर परिषद द्वारा स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रणाली की विस्तृत योजना तैयार करने की कवायद की जा रही है , जिससे शहर के जलजमाव से प्रभावित इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है।
पांच प्रमुख वार्ड जलजमाव से प्रभावित
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 17 (खरौली), वार्ड 18 (टेक्सटाइल कॉलोनी), वार्ड 21 (चाणक्यपुरी कॉलोनी), वार्ड 22 (नया थाना क्षेत्र) और वार्ड 33 (शिला सिनेमा और साफाखाना रोड) जैसे क्षेत्र वर्षों से जलभराव से पीड़ित हैं। बरसात के मौसम में यहां पानी घरों में घुस जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।
8 किलोमीटर लंबी बनेगी विशेष नाली, बुडको करेगा सर्वेक्षण
स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना के तहत करीब 8 किलोमीटर लंबी विशेष नालियों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दिए गए हैं। अब बुडको द्वारा इन क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य को अंतिम मंजूरी मिलेगी और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
क्या है स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रणाली
ईओ मनीष कुमार ने बताया की यह एक विशेष ड्रेनेज प्रणाली है, जो वर्षा के जल को तेजी से और सुरक्षित ढंग से निकालने के लिए बनाई जाती है। इसमें सामान्य सीवरेज सिस्टम से अलग गहरी और चौड़ी नालियां बनाई जाती हैं, जो केवल बारिश के पानी के लिए होती हैं। यह प्रणाली खासतौर पर शहरी इलाकों में जलजमाव से निजात दिलाने में सहायक है।
स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम–मुख्य पार्षद
यह योजना डुमरांव शहर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है, जहां हल्की बारिश भी समस्या बन जाती है। बच्चों की पढ़ाई, व्यापार, यातायात और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। इस योजना से न सिर्फ जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर की जीवनशैली भी सुधरेगी। इसको लेकर विभाग को सभी दास्तावेज भेज दिया गया है। जिसके बाद सर्वे होगा एवं मंजूरी मिलने के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा –सुनीता गुप्ता,मुख्य पार्षद डुमरांव














bonos777club
bonos777club, sounds exclusive! Gonna see if I can claim my place amongst the winners! What’s everyone’s experience here been? bonos777club