-राज हाई स्कूल में SDM- SDPO ने फहराया शान ए तिरंगा, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में निर्धारित समयानुसार फहरा तिरंगा
BUXAR अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न भागों में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर पूरे इलाके में काफी चहल-पहल रही। विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों एवं दफ्तरों में निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का दौर पूरे दिन जारी रहा। राज हाई स्कूल के मैदान में एसडीओ राकेश कुमार एवं एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने झंडा फहराया। इससे पूर्व बिहार एनएसी 30 बटालियन के द्वारा मैदान में परेड का दोनों अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि इस साल अनुमण्डल क्षेत्र में रोजगार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी तरक्की हुआ है। उन्होंने कहा कि नावानगर प्रखण्ड क्षेत्र में चार बड़ी फैक्ट्रियां खुली है। जिसमे भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जो पूरे 20 एकड़ में फैला हुआ है।
इससे एक दिन में 1 लाख 20 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता है इसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2000 लोगों को रोजगार भी मिला है। वही दूसरा प्लांट पेप्सिको बॉटलिंग है। जिसपर 600 करोड़ निवेश किया गया है। वही कोका कोला की भी बॉटलिंग प्लांट बनाया जा रहा है। इस वर्ष कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसपर 1235 करोड़ राशि निवेश किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मपुर के भदवर में भी उधोग को लेकर 250 एकड़ जमीन का चयन कर भेजा गया है। जहां तीन जिला को बेरोजगार लोगो को इससे लाभ मिलेगा। जबकि ब्रह्मपुर के कांट पंचायत में जेपी सीमेंट एवं कुआवन में बायो डीजल का उत्पादन किया जा रहा है। वही शिक्षा के क्षेत्र में कृषि कॉलेज,मेडिकल कॉलेज के साथ जीएनएम कॉलेज भी डुमराँव में तैयार है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी सुधार हुआ है। अनुमण्डल अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 300 मरीजों का इलाज एवं अल्ट्रासाउंड, सिजेरियन ऑपरेशन एवं 250 दवाएं भी उपलब्ध है। एसडीओ ने कहा कि पूरा सुधार नहीं हुआ है। बल्कि पहले से काफी बेहतर तरक्की हुआ है। पंचायत में शहर की तरह सोलर स्ट्रीट लाइट, घर-घर कूड़ा उठाव एवं प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण सचिवालय का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। वही डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि जनता के सहयोग से ही पुलिसिंग मजबूत हो सकता है।
अनुमंडल में क्राइम का ग्राफ भी घटा है। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्थ डेक्स के साथ,सीसीटीएनएस, अभियान त्रिनेत्र के तहत शहर एवं ग्रामीण इलाकों में सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया जा रहा है। जिससे क्राइम पर कंट्रोल हो सके। अनुमंडल पुलिस जनता के लिए 24 घंटे हाजिर है। संबोधन के बाद निजी विद्यालयों की होनहार छात्रों के द्वारा अपने कला का प्रदर्शन किया गया।वही कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ संदीप कुमार पांडे ने किया। इसी के साथ व्यायापर मंडल में अशोक सिंह ने किया। डुमरांव थाना में शंभु भगत, कोरानसराय में अमित कुमार, कृष्णाब्रह्मा में नीतीश कुमार एवं चक्की में संजय पासवान ने झंडा तोलन किया। वही पंचायत के मुखिया इंदल सिंह,देवेंद्र सिंह,कृष्ण बहादुर,भरत तिवारी, असगर अली,इम्तियाज अंसारी ने अपने पंचायत के सचिवालय पर जश्न ए गणतंत्र दिवस मनाया।
सम्बंधित ख़बरें- Crime करने से पहले ही पुलिस ने कुख्यात सोनू गुप्ता सहित तीन को किया गिरफ्तार
Leave a Reply