डुमरांव में चोरों का तांडव फ़ोटो एवं वीडियो के बाद भी नहीं हुआ अब तक चोर की पहचान
न्यूज़ 11 बिहार (डुमरांव): डुमरांव में चोरी का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में फिर एक बार तेजी के साथ बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गए है। गिरोह के सरगना खुलेआम पुलिस को ललकार रहे है। लेकिन पुलिस गिरोह तक पहुंचने में असफल साबित हो रही है।
डुमरांव में 13 मार्च को सुबह 10 बजे के करीब गोला बाजार स्थित न्यू मार्केट में एक युवक बाइक को खड़ा कर सब्जी का बाजार करने गया था। 10:45 बजे जब वापस आया तो देखा कि बाइक स्थल पर नहीं है।
युवक ने चारों तरह मार्केट में खोजबीन किया नहीं मिलने पर पीड़ित डुमरांव नगर के वार्ड 33 निवासी लक्ष्मण कुमार ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाना में किया। शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज हो गया है। बाइक का नंबर BR 44L 5181 है।
वहीं स्थानीय (डुमरांव) पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा का जांच किया। कैमरे में न्यू मार्केट से शहीद गेट तक बाइक को एक व्यक्ति लेकर जा रहा है। जो गुलाबी रंग का कुर्ता एवं सफेद पगड़ी बांधा हुआ है। जिसका उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब था।
वीडियो एवं फोटो उपलब्ध होने के बाद भी अब तक पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई है। इससे पहले भी डुमराव स्टेशन से बाइक की चोरी हुई थी। उसका भी अब पुलिस पता नहीं लगा पाई है।
यह भी पढ़ें: डुमरांव में SBI Bank के CSP संचालक से 1.50 लाख रुपया की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Reply