-कांड के बाद चाकू और ब्लेड से उसके शरीर को काटा, वासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र का मामला एक गिरफ्तार
न्यूज़ 11 बिहार(बक्सर) : बक्सर जिले वासुदेवा थानान्तर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप कर उसे मारने के नियत से ब्लेड और चाकू से शरीर पर कई चीरा लगाया जिसमे पांच जख्म काफी गहरा है। वही पैर में का एक लेयर चमड़ा ब्लेड से काट किशोरी को मरा समझ छोड़ कर भाग गए।बताया गया की आरोपी गोलू यादव और मुन्ना सिंह द्वारा किशोरी को बाहर बुलाया गया।
उसके बाद खींचकर सुनसान जगह पर ले जाया गया। जहां उसने हाला करने के प्रयास किया तो उसको मारपीट कर उसके साथ गैंग रेप किया गया।फिर उसको मारने के नियत से उसके ऊपर दोनो द्वारा चाकू और ब्लेड से पूरा शरीर में चीरा लगाया गया।जिससे वह बेहोश हो गई।उसके बाद उसे मरा हुआ समझ उसे छोड़कर भाग गए।
लड़की के माता पिता घर पहुंचे तो उसे ढूढना शुरू किया तो घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान पेड़ के नीचे किशोरी बेहोशी की हालत में मिली ।परिजनो द्वारा पुलिस को सूचना दे उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।उसके बाद उसे परिजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी लेकर चले गए है।
इसकी पुष्टि करते हुए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया की घटना 15 मार्च की रात की है।घर में अकेली किशोरी को देखकर उसे बाहर बुलाया गया जहां से खींचकर दोनो युवकों द्वारा सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदगी की गई।
इसमें पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
एसपी द्वारा बताया गया की पीड़िता के परिजनों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर वासुदेवा थाना कांड सं0 24/25 दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करते हुए एक नामजद अभियुक्त गोलू यादव को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने कांड में अपनी एवं अपने एक अन्य साथी मुन्ना सिंह की संलिप्तता स्वीकार की है एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
बक्सर एसपी द्वारा बताया गया की फिलहाल किशोरी का बनारस में इलाज चल रहा है।जो खतरे बाहर है।वही गिरफ्तार अभ्युक्त को पक्सो एक्ट मे मामला दर्ज कर न्यायालय के समझ प्रस्तुत कर आगे की करवाई किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं?
Leave a Reply