IPL 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। LSG Vs DC आशुतोष ने LSG के जबड़े से छीना जीत।
News 11 Bihar: IPL 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। इस संस्करण में दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में खेलने उतरी। लखनऊ की अगुआई ऋषभ पंत एवं दिल्ली की कमान अक्षर पटेल ने संभाला।
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को मात्र 1 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटलस की जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे जिन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौके एवं 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 65 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुका था।
तब बल्लेबाजी करने आए आशुतोष (34) और विपराज निगम (39) के साथ शानदार साझेदारियां कर पहले टीम को टारगेट के नजदीक पहुंचाया और फिर जीत भी दिलाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने दिल्ली कैपिटलस के सामने 210 रनों का टारगेट रखा।
लखनऊ को इस स्कोर तक पहुंचाने में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने अहम रोल अदा किया, जिन्होंने क्रमश: 72 और 75 रनों की तूफानी पारियां खेली। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, वहीं कुलदीप यादव को भी 2 सफलताएं मिली।
यह भी पढ़ें: WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने के तरीके क्या है?
Leave a Reply