-भू-अर्जन विभाग के डायरेक्टर ने किया था समीक्षा तेजी लाने का दिए थे आदेश
BUXAR: भू-अर्जन के लिए राशि उपलब्ध कराने के बाद भी अधर में लटका डुमरांव बाईपास का मामला डुमरांव के लिए गम्भीर समस्या बन गई है। वर्षों इंतज़ार के बाद डुमरांव में बाईपास सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद लोगों में उम्मीदें जगी है किंतु देर होने से मायूसी है। बता दें कि भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना भी जारी हुआ है। साथ ही अधिग्रहण करने के लिए विभाग ने 40 करोड़ 12 लाख की राशि भी मार्च 2023 में उपलब्ध करा दिया है। उसके बाद भी धरातल पर काम आगे बढ़ता दिखाई नही दे रहा है। ऐसे में शहर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करते जा रही है। दिन भर बाजार के भीड़ में फसने के बाद जब रात को 10 बजे नो एंट्री खत्म होती है तो समस्या और भी गम्भीर हो जाती है। भारी माल धुलाई वाले वाहनों की कतार रात भर दोनों तरफ हजारों मीटर खलवा इनार से भोजपुर बाईपास तक लगी रहती है और स्थानीय लोगों के साथ एम्बुलेंस भी घंटो तक फसी रहती हैl इस गम्भीर समस्या से जिला के अधिकारी भी भलीभांति परिचित है। उसके बाद भी बाईपास निर्माण में कोई सुगबुगाहट दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि दो सप्ताह पूर्व ही कार्य मे तेजी लाने के लिए भू-अर्जन के डायरेक्टर डुमरांव भी पहुंचे थे। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने का भी आदेश दिए थे।
-मार्च 2023 में केंद्रीय सड़क विभाग के द्वारा पारित हुई राशि
पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक 295 के दिनांक 04 फरवरी 2023 के द्वारा उपलब्ध कराए गए तकनीकी प्राक्कलन के आलोक में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 मार्च 203 को मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार को पत्र भेजेकर साफ शब्दो मे लिखा गया है कि जेओबी नंबर एनएच-120/ बीआर/2022-23/70 डुमराँव बाईपास के निर्माण पूर्व कार्य के लिए आपके द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप 40.12 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है जो केंद्रीय सड़क आधारभूत संरचना निधि के द्वारा विकलनीय होगाl
-जाम की समस्या को देखते हुए विभाग ने बाईपास का प्रपोजल किया था पास
डुमरांव को जाम की झाम से स्थाई रूप से निजात दिलाने के लिए दसको से स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाईपास निर्माण के लिए सभी स्तर पर काफी कोशिशों की गईl इसके बावजूद भी डुमराँव में बाईपास का निर्माण नहीं हो पायाl वहीं वर्ष 2020 में दाउदनगर से डुमरांव तक एनएच- 120 के चौड़ीकरण के क्रम में एनएच डिविजन के द्वारा इस सड़क पर बाईपास की आवश्यकता महसूस करते हुए मंत्रालय को दाउदनगर, नसीरगंज, दावथ एवं डुमरांव में बाईपास निर्माण करने के लिए प्रस्तावित किया था। जिसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृत करते हुए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना प्रकाशित करने के उपरांत भूमि अधिग्रहण करने के लिए मार्च 2023 में ही राशि भी उपलब्ध करा दी गई हैl लेकिन अभी तक जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण के करवाई शुरू नहीं की गई।
सभी प्रकार के रिपोर्ट पूरा फिर भी बिलंब
वर्ष 2020 में बाईपास के एलाइनमेंट को स्वीकृति मिली, 2021 में 3ए रिपोर्ट प्रकाशित हुआ। जिसमें मौज़ा चिन्हित किया जाता है। उसी प्रकार 2022 मे 3ए रिपोर्ट प्रकाशित हुआ। जिसमें प्लॉट संख्या चिन्हित किया जाता है। उसके उपरांत 2023 के जुलाई में डुमराँव तथा भोजपुर कदीम मौज़ा का 3 डी रिपोर्ट प्रकाशित किया गया। जिसमें भू-स्वामी को चिन्हित किया गया और उसके बाद भू स्वामियों से भूमि क्रय की प्रक्रिया शुरू होती हैंl इस वर्ष पुनः बनकट और पुरैनी मौज़ा के शेष भूमि का 3ए रिपोर्ट प्रकाशित हुआl मसलन केवल अधिसूचना प्रकाशन मे चार साल गुजर गया और भूमि क्रय की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई। इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें- किसान भाइयो के सभी कार्यो के लिए Pax समिति अब होगा सक्षम
Leave a Reply