Advertisement

NAP एक सप्ताह के अंदर पेश करेगा वार्षिक बजट, जनता को इंतजार

NAP एक सप्ताह के अंदर पेश करेगा वार्षिक बजट, जनता को इंतजार
Share

न्यूज़ 11 बिहार (बक्सर): NAP एक सप्ताह के अंदर पेश करेगा वार्षिक बजट शहर के विकास की ढांचा को तैयार करने के लिए एक वित्तीय वर्ष बीतने के साथ नए सत्र को लेकर बजट पेश किया जाता है। जिसमें शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन एवं चर्चा भी होता है। इसके साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष कितना आय हुआ है। एवं खर्च कितना किया गया है।

इस पर भी चर्चा होता है। नप मुख्यपार्षद सुनीता गुप्ता ने कहा की एक सप्ताह के अंदर नप द्वारा बजट पेश किया जाएगा । इधर, नगर की जनता को नए सत्र के बजट को लेकर बेसब्री से इंतजार भी है। गौरतलब हो कि पिछले बोर्ड में बजट पेश किए बिना ही राशि को खर्च कर दिया गया था। जिसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज हुआ था।

जिसमे तत्कालीन मुख्यपार्षद ने अपने बयान में बताया था कि बजट को लेकर ईओ के द्वारा प्राक्कलन तैयार किया जाता हैं। यही नहीं उन्होंने यहां तक बयान दिया था कि मेरे हस्ताक्षर का भी दुरुपयोग किया गया है। बताते चले कि वितिय वर्ष 2024-25 के लिए 75 करोड़ 47 लाख का बजट पारित किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें- सामान्य प्रशासन विभाग की जारी रैंकिंग में अनु.लो.शि. राज्य में प्रथम स्थान पर काबिज

जिसमे 1 अरब 4 करोड़ 96 लाख 19 हजार रुपए का अनुमानित प्राप्ति का अनुमान लगाया गया। जिसमें 75 करोड़ 47 लाख 57 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान था। जिसमे राजस्व प्राप्ति 31 करोड़ 68 लाख 13 हजार 199 व पूंजीगत प्राप्ति 73 करोड़ 27 लाख 25 करोड़ का अनुमान था।

वही वित्तीय वर्ष 2023-24 में 85 करोड़ 91 लाख 96 हजार का बजट पारित किया गया था। व्यय 65 करोड़ 24 लाख 96 हजार के करीब था। कुल मिलाकर नप द्वारा इस बार पेश किया जाने वाला बजट पर आमजन को भी नजर बनी हुई है। वही सबसे अधिक चर्चा विस्तारित क्षेत्र के लोगो के द्वारा किया जा रहा है।


-कहती है मुख्यपार्षद
बजट को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। इस नवीन सत्र के बजट में शहर के विकास को लेकर तमाम योजनाओ को शामिल किया जाना है। इसी सप्ताह में बजट की बैठक बुलाई जाएगी। -सुनीता गुप्ता,मुख्यपार्षद डुमरांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *