जिला प्रशासन द्वारा 31 मार्च तक खेल मैदान निर्माण के लिए जारी किया था डेडलाइन, 64 का निर्माण आन गोइंग
News11 Bihar (Buxar): ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश बक्सर जिला के सभी 11 प्रखंड में 112 खेल मैदान काचयन किया गया था। खेल मैदान को 31 मार्च तक निर्माण करने के लिए डीएम अंशुल अग्रावल के द्वारा निर्देश जारी किया गया था। जिसके आलोक में 48 खेल मैदान का निर्माण अबतक भौतिक रूप से किया गया है।
खेल मैदान को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लिया गया था। वही शेष बचे 64 खेल मैदान को अप्रैल तक पूरा करने के लिए सख्त निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। बता दे कि खेल मैदान निर्माण में देर होने से खेल-खिलाड़ियों और युवाओं-बुजुर्गों के शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ा है। इस पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है।
DDC डॉ महेंद्र पाल ने शेष 64 खेल मैदान की योजनाओं को अब नए सिरे से अप्रैल के अंत तक हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। गौरतलब हो कि हर पंचायत खेल मैदान योजना के तहत जिले के 97 पंचायतों में 112 खेल मैदान योजना का स्थल चयन कर निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें 48 खेल मैदान का निर्माण पूरा हो पाया है।
शेष 64 स्थलों पर कार्य जारी है। जिसमें कई का स्थल पर ढ़लाई कार्य पूर्ण हैं। ग्रामीण विकास विभाग के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के द्वारा हर पंचायत खेल मैदान योजना के तहत इन खेल मैदान पर लगभग 10 करोड़ 95 लाख रुपए खर्च होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के अवसर प्रदान करने के लिए बक्सर के सभी 11 प्रखंडों के 136 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत इन खेल मैदानों को विकसित किया जा रहा है।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी राज्य व देश स्तर पर नाम रोशन कर सकेंगे।
हर मैदान पर 8.5 लाख से 9.95 लाख तक खर्च
मनरेगा विभाग के अनुसार भूमि की उपलब्धता के अनुसार खेल मैदान बनाने के लिए तीन मानक रखे गए हैं। एक में चार एकड़ तक बड़े मैदान, दूसरे में 1 से लेकर डेढ़ एकड़ तक मध्यम मध्यम मैदान और तीसरे में एक एकड़ से कम छोटे मैदान का निर्माण हो रहा है।
इन खेल मैदान के निर्माण को लेकर 8.5 लाख से लेकर 9.95 लाख तक खर्च होंगे। एक एकड़ से कम वाले छोटे मैदान में बैडमिंटन, बास्केटबाल, वालीबाल और रनिंग ट्रैक का निर्माण हो रहा है। एक से डेढ़ एकड़ वाले खेल मैदान में चार मानक खेलों के अलावे क्रिकेट, फुटबॉल, ऊंची कूद और लंबी कूद की सुविधा धा भी उपलब्ध होगी। 4 एकड़ तक वाले खेल मैदान में दूसरे प्रकार के मैदान के खेलों के साथ कबड्डी और खो-खो खेल की सुविधा विकसित होगी।
प्रखंडवार खेल मैदान का चयन
प्रखंड | चयनित योजना | भौतिक रूप से पूर्ण |
ब्रह्मपुर | 13 | 05 |
बक्सर | 15 | 08 |
चक्की | 2 | 01 |
चौगाई | 2 | 01 |
डुमराँव | 9 | 02 |
इटाढ़ी | 16 | 01 |
केसठ | 03 | 10 |
नावानगर | 15 | 01 |
राजपुर | 22 | 04 |
सिमरी | 09 | 06 |
कहते है डीडीसी
विभाग के निर्देश पर प्रति पंचायत एक खेल मैदान निर्माण कार्य का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें जिले के 11 प्रखंड में 112 स्थल चयन कर निर्माण कार्य चल रहे हैं। 48 योजनाओं को भौतिक रूप से पूर्ण कर लिया गया है। शेष पंचायतों में भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। जिला प्रशासन के द्वारा कार्यो का लगातार पड़ताल किया जा रहा है। -डॉ महेंद्र पाल डीडीसी बक्सर
यह भी पढ़ें: गर्मी को देखते हुए अरक पंचायत के विद्यालय में मुखिया ने लगवाया water ATM
Leave a Reply