Advertisement

पहलगाम आतंकी हमला: पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या, देश में आक्रोश

पहलगाम आतंकी हमला: पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला
Share

📍 न्यू 11 बिहार पहलगाम, जम्मू-कश्मीर | 22 अप्रैल 2025

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंक ने मासूम नागरिकों को अपना निशाना बनाया। पहलगाम की बैसारन घाटी में मंगलवार दोपहर 2:45 बजे हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद से सबसे भीषण और क्रूर हमला माना जा रहा है।

कैसे हुआ हमला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने घाटी में पर्यटकों के बीच घुसकर पहले शुभम द्विवेदी (उ.प्र.) से नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी। शुभम दो महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे और पत्नी के साथ हनीमून पर पहलगाम आए थे। इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और निर्दोष लोगों की जान ले ली


🕯️ 26 मृतकों में कौन-कौन?

हमले में मारे गए लोगों में भारत के विभिन्न राज्यों, नेपाल, और यूएई के पर्यटक शामिल हैं:

  1. शुभम द्विवेदी (उ.प्र.)
  2. मनुज नाथ (कर्नाटक)
  3. शिवम मोगा (कर्नाटक)
  4. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा)
  5. हिमांशी नरवाल (हरियाणा)
  6. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र)
  7. अतुल मोहने (महाराष्ट्र)
  8. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग)
  9. सुदीप नेवपाने (नेपाल)
  10. बिटन अधकेरी (यूएई)
  11. संजय लेले
  12. हिम्मत कलाथय
  13. प्रशांत कुमार
  14. मनीष रंजन (हैदराबाद)
  15. रामचन्द्रन
  16. शलिंदर कल्पिया
  17. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)
    (बाकियों की पहचान जारी है)

🚑 घायलों की स्थिति

हमले में घायल पर्यटकों को अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में शामिल हैं:

  • विनो भट्ट (गुजरात)
  • एस. बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
  • अभिजवन राव (कर्नाटक)
  • संतरू (तमिलनाडु)
  • साहसी कुमारी (ओडिशा)
  • डॉ. परमेश्वर, माणिक पाटिल, रिनो पांडे

🛡️ सरकार और सेना की प्रतिक्रिया

  • गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचकर सेना, NIA, RAW और IB के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।
  • सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है।
  • NIA की टीम बुधवार को पहलगाम पहुंचेगी।

🔥 राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

  • प्रधानमंत्री मोदी: “आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।”
  • अमित शाह: “जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।”
  • उमर अब्दुल्ला: “हमले से स्तब्ध हूं, पर्यटकों पर हमला अमानवीय है।”
  • महबूबा मुफ्ती: “सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक, इसकी जांच हो।”
  • राहुल गांधी: “सरकार को जवाबदेही लेनी चाहिए।”
  • ममता बनर्जी: “यह क्रूरता की हद है, कड़ी सजा हो।”
  • सोनिया गांधी: “यह कायरतापूर्ण कृत्य है, दुखद।”

🌐 अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं

  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन: “भारत के साथ हैं, अपराधियों को कड़ी सजा मिले।”
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप: “यह खबर दुखद है, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।”
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस: “हमारे विचार और संवेदनाएं भारत के साथ हैं।”

🕯️ स्थानीय प्रतिक्रिया और विरोध

  • पहलगाम में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
  • जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बुधवार को ‘जम्मू बंद’ का ऐलान किया है।
  • बजरंग दल और अन्य संगठनों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए।

📞 हेल्पलाइन नंबर

अनंतनाग पुलिस:
📞 9596777669, 01932225870
📱 वॉट्सऐप: 9419051940

श्रीनगर हेल्प डेस्क:
📞 0194-2457543, 0194-2483651
📱 ADC श्रीनगर आदिल फरीद: 7006058623

❄️ हमले का असर: अमरनाथ यात्रा और टूरिज्म पर खतरा

3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम रूट अहम है। हमले से पहले ही हजारों श्रद्धालु यात्रा की तैयारी में थे, लेकिन अब सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है। स्थानीय व्यापारियों और टूर ऑपरेटर्स को भी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें: UPSC 2024 में बिहार के युवा चमके, तीन अभ्यर्थी टॉप 20 में शामिल, जमुई के 3 कैंडिडेट्स ने मारी बाज़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *