Advertisement

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

Share

नया थाना से राजगढ़ चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे,भाजपा नेताओं ने कहा; सेना के शौर्य को सलाम, तिरंगा गर्व का प्रतीक

न्यूज़ 11 बिहार | बक्सर

बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा डुमरांव नगर स्थित नया थाना से गोला रोड होते हुए राजगढ़ चौक तक ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन जताया, बल्कि आम जनता में भी देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया।

वही महिला मोर्चा शिला त्रिवेदी ने कहा की भारतीय सेना की साहसिक कार्रवाई का प्रतीक है, जिससे देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सीमा पार जाकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता बलिराम पांडेय, शिला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, अभिनाश कुमार त्रिपाठी, गोपाल जी गुप्ता, दीपक यादव, लोदी चंद,अगस्त उपाध्याय समेत अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: Benefits of Dates: खाली पेट खजूर खाएं, गंभीर से गंभीर बीमारियां से छुटकारा पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *