-डुमरांव शहर के विकास कार्यो पर भी किया चर्चा कहा महिलाओं के लिए जल्द होगा शहर में यूरिनल का व्यवस्था
-सभी गलिया स्ट्रीट लाईट के दुधिया रौशनी से होगा रौशन,कच्ची सड़क के बदलने मिलेगा पक्की सडक का सौगात
BUXAR : रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर डुमरांव नप कार्यालय परिसर के प्रांगण में मुख्यपार्षद सुनीता गुप्ता ने शान-ए-तिरंगा फहराया।इस दौरान नप ईओ मनीष कुमार,एसडीएम राकेश कुमार,डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी,बीडीओ संदीप पाण्डेय,सीओ शमन प्रकाश के साथ सभी 35 वार्ड के वार्ड पार्षद एवं नप के कर्मी के साथ नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यपार्षद ने अपने सम्बोधन में शहर के विकास कार्य एवं होने वाली योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया।
मुख्यपार्षद सुनीता गुप्ता ने कहा की शहर के सभी वार्ड की कच्ची सडक एवं नाली का निर्माण तेजी के साथ कराया जा रहा है। सभी पार्षद को समान रूप से योजनाए भी दिया गया है। शहर की पहचान एवं सुंदरता को बढावा देने के लिए मुख्यतः आठ स्थानों पर तोरण द्वार के साथ वार्ड एवं उसकी गलियों की अलग पहचान के लिए साइनेज बोर्ड भी लगाया गया है। करीब छह की संख्या में मास्क लाईट भी अधिस्थापित किया गया है। जो शाम होते ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को अपने रौशनी से रौशन कर देता है।
-सभी चौक-चौराहों पर लगेगा यात्री शेड,सीसीटीवी कैमरा की सुरक्षा है पूरा शहर
मुख्यपार्षद ने कहा की शहर के विकास कार्यो में ईओ मनीष कुमार का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा की शहर के चिन्हित स्थानों पर यात्रियों के लिए शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी सुविधा शहर एवं विस्तारित क्षेत्र के नागरिको को मिलने वाला है। वही आगे कहा की शहर की एक बड़ी मांग जो वर्षो से शहर के लोग एवं व्यवसाई वर्ग के लोगो के द्वारा किया जा रहा था। उस मांग को मेरे द्वारापूरा किया गया। शहर के सभी कोनो में प्रमुख चौक-चौराहो एवं मुख्य बाजार में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सौ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसका मोनेटरिंग नप कार्यलय एवं डुमरांव थाना के द्वारा किया जा रहा है। उसी प्रकार विस्तारित क्षेत्र में भी सौ कैमरा लगाया जाएगा।
जिसका एक्सेस नया भोजपुर थाना में रहेगा। उन्होंने कहा की हाल के ही दो दिन पूर्व सीसीटीवी कैमरा के कारण ही डुमरांव पुलिस छिनौती के कांड को तीन घंटा के अंदर उद्भेदन कर दिया। आगे कहा की अब महिलाओं के लिए शहर में यूरिनल की व्यवस्था करने की तैयारी चल रहा है। मौके पर प्रधानसहायक दुर्गेश सिंह,ब्रजेन्द्र राय,मुमताज शेख,अशोक कुमार सिंह ठेकेदार,चेयरमैन प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी सुमित गुप्ता,विक्की सिंह,वार्ड पार्षद अनु सिंह,भोला शेख,लक्षुमन चौधरी,सोनू राय सहित अन्य मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें- बजट 2025: Central government द्वारा निकल गई अंतरिम बजट पर प्रक्रिया पक्ष ने बजट को अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बताया
Leave a Reply