Advertisement

बक्सर में विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन: कल्पना पटवारी ने लोकगीतों से बांधा समा

बक्सर में विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन
Share

भगवान राम की शिक्षास्थली पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

न्यूज़ 11 बिहार (बक्सर): बक्सर के किला मैदान में कला संस्कृति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां DM अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विश्वामित्र थीम पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

इसमें महर्षि विश्वामित्र द्वारा श्री राम और लक्ष्मण को दी गई शिक्षा, ताड़का वध जैसे प्रसंगों को दर्शाया गया। प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी ने गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति आरंभ की और अपने लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महापुरुषों की गाथाओं की दी गई प्रस्तुती

कलाकारों ने बिहार गौरव गाथा पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की। इसमें झिझिया नृत्य, छठ पर्व, नवरात्र और कजरी जैसी बिहार की लोक परंपराओं को जीवंत किया गया। गीत-संगीत के माध्यम से श्रीराम-सीता और वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुषों की गाथाएं प्रस्तुत की गईं।

कल्पना पटवारी ने ‘राम भजन करऽ मन जीत’ से लेकर ‘बलमुआ कईसे तेजब रे छोटी ननदी’ जैसे पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने छठ गीत और भिखारी ठाकुर के गीतों से भी श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आरा के बाद बक्सर में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट, एक गिरफ्तार दूजा फरार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *